Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान
Keshav Times

पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

राजपुर प्रखंड अंतर्गत बन्नी गांव में रविवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय युवक असलम हजाम की मौत हो गई। असलम, जो रफीक हजाम का पुत्र था, मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह किसी कार्य से गांव के बाहर स्थित बधार की ओर गया था। इसी दौरान असावधानीवश वह पानी से भरे एक गड्ढे में गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

-- राजपुर थाना क्षेत्र के बन्नी गांव की है घटना, परिजनों ने नहीं जताया किसी तरह की आशंका

केटी न्यूज /बक्सर  

राजपुर प्रखंड अंतर्गत बन्नी गांव में रविवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय युवक असलम हजाम की मौत हो गई। असलम, जो रफीक हजाम का पुत्र था, मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह किसी कार्य से गांव के बाहर स्थित बधार की ओर गया था। इसी दौरान असावधानीवश वह पानी से भरे एक गड्ढे में गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

घटना की जानकारी उस समय हुई जब खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने पानी में असलम को बेसुध हालत में पड़ा देखा। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से असलम को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।घटना की सूचना मिलते ही धनसोई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक के मिर्गी के कारण पानी में गिरने की आशंका जताई जा रही है।

पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, परिजनों ने भी इस मामले में किसी तरह की आशंका नहीं जताई है। परिजनों की मानें तो उसका इलाज करवाया जा रहा था।

पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।