Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

बनारपुर में एंबुलेटरी कैंप, लगा 400 मवेशियों की हुई निःशुल्क जांच व दवा वितरण

चौसा प्रखंड के बनारपुर पंचायत स्थित खेल मैदान के समीप कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के तत्वाधान मे गुरुवार को पशुपालन विभाग द्वारा एंबुलेटरी कैंप का आयोजन किया गया स इस कैम्प में चिकित्सीय टीम द्वारा 400 मवेशियों की निशुल्क जांच व दवा वितरण किया गया।

बनारपुर में एंबुलेटरी कैंप, लगा 400 मवेशियों की हुई निःशुल्क जांच व दवा वितरण

केटी न्यूज/चौसा

चौसा प्रखंड के बनारपुर पंचायत स्थित खेल मैदान के समीप कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के तत्वाधान मे गुरुवार को पशुपालन विभाग द्वारा एंबुलेटरी कैंप का आयोजन किया गया स इस कैम्प में चिकित्सीय टीम द्वारा 400 मवेशियों की निशुल्क जांच व दवा वितरण किया गया।

जहा चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क पशुओं का ईलाज, गर्भजांच, दवा वितरण किया गया। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. अनिल कुमार ने बताया कि पशुओं को बदलते मौसम के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए प्रतिदिन निर्धारित मात्रा में खनिज लवण और गुड़ का सेवन कराना आवश्यक है। वही, विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत मोबाइल पशु चिकित्सा ईकाई प्रत्येक कार्य दिवस के अंतर्गत दो गांव में जाकर पशुओं का इलाज करेगी। पशुपालकों को टॉल फ्री सुविद्या नंबर 1962 की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि टॉल फ्री नंबर पर कार्यदिवस में 9 बजे पूर्वाह्न से 5 बजे शाम तक कॉल कर टेलीमेडिसिन की समुचित सलाह लिया जा सकता हैं। एमवीयू के डा. अनुराग यादव ने बताया पशुधन का सही देखभाल और सही समय पर 12 टीकाकरण ही उन्हें बीमारियों से बचाए रखने का मूल मंत्र है। शिविर में 400 पशुओं का निशुल्क जांच कर दवा दिया गया।

 इस शिविर में  एमवीयू चौसा एवं राजपुर टीम के डा. अनुराग यादव, डा. गौरव विशाल पैरावेट अमित कुमार सिंह, कमलेश कुमार, विनोद कुमार, शत्रुघ्न कुमार, दिलीप कुमार, कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के जिला प्रभारी उमरेश कुमार आदि का सहयोग रहा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।