जीविका व पशु संसाधन विभाग द्वारा निःशुल्क पशु इलाज शिविर आज
प्रखंड के स्थानीय गांव स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय के समीप मंगलवार को जीविका एवं पशु संसाधन विभाग बिहार के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क पशु इलाज शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शिविर में पशुपालकों के पशुओं की स्वास्थ्य जांच, कृमिनाशक दवा वितरण, मिनरल मिक्सचर उपलब्ध कराना तथा हरा चारा उत्पादन एवं दूध बढ़ाने से संबंधित निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर मौजूद रहकर गाय, भैंस, बकरी, बैल और बछड़ों का इलाज करेगी।
केटी न्यूज/केसठ।

आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति जागरूक करना और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना है। पशुपालक अपने पशुओं को लेकर शिविर स्थल पर पहुंच सकते हैं। प्रवेश शुल्क के रूप में मात्र 5 रुपये निर्धारित किया गया है।विभाग ने अधिक से अधिक पशुपालकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा मिल सके और पशुओं में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम की जा सके।