Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

बकरी चराने गई लड़की से तीन लड़को ने किया ब्लात्कार

सहरसा जिले के सदर इलाके से एक शर्मनाक घटना सामने आई है।चलती कार में तीन लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया।

बकरी चराने गई लड़की से तीन लड़को ने किया ब्लात्कार
Rape

केटी न्यूज़/बिहार 

सहरसा जिले के सदर इलाके से एक शर्मनाक घटना सामने आई है।चलती कार में तीन लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ  गैंगरेप किया।16 सितंबर को सदर थानाध्यक्ष को एक नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म होने की सूचना प्राप्त हुई। बयान के मुताबिक पीड़िता का तुरंत मेडिकल टेस्ट कराया गया।किसी भी प्रकार ‘बाहरी जख्म’ नजर नहीं आया।पीड़िता की उम्र 14 साल के आसपास है।

बकरी चराने गई लड़की से तीन लड़को ने किया ब्लात्कार

पीड़ित लड़की सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है।पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए तीन लड़कों पर रेप का आरोप लगाया है।उसने बताया कि 14 सितंबर की शाम में वह बकरी चराने के बाद घर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन लड़कों ने बुलाया। मैं गई तो वे लोग कार में बैठने के लिए कहने लगे। जब नहीं बैठ रही थी तो जबरदस्ती बैठाकर बरियाही बाजार के आसपास ले गए और 2 लड़कों ने गाड़ी में ही गलत काम किया। दोनों लड़के गाड़ी का शीशा बंद कर गाना बजाने लगे ताकि आवाज बाहर नहीं जाए। उन दोनों के अलावा एक लड़का गाड़ी चला रहा था। दो लड़कों में एक का नाम बिट्टू और दूसरे का नाम अंकुश है।पीड़िता एवं आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।

बकरी चराने गई लड़की से तीन लड़को ने किया ब्लात्कार

पुलिस ने एक आरोपी और सदर थाना क्षेत्र निवासी अजित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया गया है। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।