केसठ पंचायत के उप मुखिया के पिता का निधन, शोक की लहर

केसठ पंचायत के उप मुखिया अमितेश कुमार गुप्ता के पिता एवं सिविल कोर्ट बक्सर के वरिष्ठ अधिवक्ता मुनमुन वकील का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पंचायत, प्रखंड और जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

केसठ पंचायत के उप मुखिया के पिता का निधन, शोक की लहर

केटी न्यूज/केसठ

केसठ पंचायत के उप मुखिया अमितेश कुमार गुप्ता के पिता एवं सिविल कोर्ट बक्सर के वरिष्ठ अधिवक्ता मुनमुन वकील का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पंचायत, प्रखंड और जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि उन्हें अचानक हृदय में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन तत्काल उन्हें सदर अस्पताल बक्सर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।रविवार को जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। सिविल कोर्ट बक्सर के अधिवक्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर केसठ पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान, बीडीसी सदस्य असलम हुसैन,वार्ड सदस्य मुकुंद प्रसाद, सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव, पासुराम पासवान, सलाहुद्दीन अंसारी, उप मुखिया कतिकन्नार दीपक सिंह, रजनीश कुमार सहित प्रखंड व जिले के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत अधिवक्ता के सामाजिक योगदान और उनके सरल, नेक स्वभाव को याद किया।लोगों ने कहा कि वे एक ईमानदार और जनहित के लिए समर्पित अधिवक्ता थे। उनका अचानक इस तरह चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार बक्सर श्मशान घाट में किया जाएगा।