Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

राजकीय सम्मान से सम्मानित होंगे एमपी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक

बक्सर के एमपी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय मिश्र राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगे। राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए उनका चयन किया गया है।

राजकीय सम्मान से सम्मानित होंगे एमपी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक

- शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जाने जाते है विजय मिश्र

- शारदा कारखाना के माध्यम से प्रतियोगी छात्रों की निःशुल्क तैयारी करवा लूट चुके है वाहवाही

केटी न्यूज/बक्सर 

राजकीय सम्मान से सम्मानित होंगे एमपी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक

बक्सर के एमपी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय मिश्र राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगे। राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए उनका चयन किया गया है। प्रदेश स्तर पर जारी सूचि में कुल सम्मानित होने वाले 41 शिक्षक शामिल है, जिनमें उनका नाम भी शामिल है।

राजकीय सम्मान से सम्मानित होंगे एमपी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक

इनके राजकीय पुरस्कार के लिए चयन होने के बाद विद्यालय प्रबंधन में खुशी का माहौल कायम हो गया है। इन्हें 5 सितम्बर को डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा. पुरस्कार 5 सितंबर को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में दिया जाएगा। ज्ञात हो कि डॉ विजय कुमार मिश्र को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 32 साल के कार्यकाल में विशेष योगदान के लिए दिया जा रहा है।

राजकीय सम्मान से सम्मानित होंगे एमपी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक

वे वर्ष 1992 में शिक्षा के क्षेत्र में एचई डेहरी ऑनसोन में योगदान किये थे। इसके बाद उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अपने नेतृत्व में सुचारू कराने में लगातार योगदान किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में बच्चों को प्रेरित किया है। जिसके बदौलत दर्जनों बच्चे उनके नेतृत्व में शिक्षा प्राप्त कर सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर कार्यरत है। 2018 में बक्सर उच्च विद्यालय बक्सर में योगदान करने के बाद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

राजकीय सम्मान से सम्मानित होंगे एमपी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक

36 बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में दिलाई सफलता 

विजय मिश्र की सबसे बड़ी खासियत है कि वे हमेशा शिक्षा का अलख जगाते है। तत्कालीन डीएम राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर एमपी विद्यालय में उन्होंने शारदा कारखाना की स्थापना की थी। इसमें प्रतियोगी छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। इस शारदा कारखाना से अबतक 36 बच्चें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सरकारी नौकरी कर रहे है। उन्हें जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर मिल चुका है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।