Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

सतुआन के दिन राज्यपाल करेंगे श्री त्रिदंडी देव डिग्री कॉलेज का उद्घाटन

सतुआन के दिन राज्यपाल करेंगे श्री त्रिदंडी देव डिग्री कॉलेज का उद्घाटन

अपने पूज्य गुरुदेव की स्मृति में महान संत जीयर स्वामी जी ने रखी थी आधारशिला 

केटी न्यूज/आरा

भारत वर्ष के महान संत पूज्य त्रिदंडी स्वामी जी के नाम से पड़ोसी जिले भोजपुर के शाहपुर में नया डिग्री कॉलेज बन कर तैयार हो गया है। 14 अप्रैल को सतुआन के दिन इसका उद्घाटन पूज्य जीयर स्वामी जी की मौजूदगी में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। इसकी आधिकारिक जानकारी भोजपुर जिले के डीएम को भी प्राप्त हो गई है। डीएम राजकुमार व वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति शैलेन्द्र कुमार चौबे स्वयं ही मौके का जायजा लेने पहुंचे थे। जहां सोमवार से ही पूज्य जीयर स्वामी जी का लक्ष्मीनारायण यज्ञ भी प्रारंभ हो गया है। 14 अप्रैल की दोपहर दो बजे डिग्री कॉलेज का उद्घाटन होगा। महामहिम राज्यपाल वहां दो घंटे रूकंगे। अगले दिन यज्ञ की पूर्णाहुति भी होगी।

सतुआन के दिन राज्यपाल करेंगे श्री त्रिदंडी देव डिग्री कॉलेज का उद्घाटन

पाठकों की जानकारी के लिए बात दें। यह कॉलेज शाहपुर अनुमंडल के गौतम नगर में बना है। जिसकी तस्वीर आप यहां खबर के साथ देख पा रहे हैं। इसके अलावा पूज्य त्रिदंडी स्वामी जी के नाम से दुसरा कॉलेज भी पीरो अनुमंडल के परमानपुर में बन रहा है। बक्सर के रहने वाले महान संत त्रिदंडी स्वामी जी कहा करते थे। शिक्षा से बढ़कर कुछ नहीं। उन्होंने अपने जीवन काल में बक्सर तथा अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर के सटे आवासीय संस्कृत उच्च विद्यालय की स्थापना की थी। अपने गुरु के सपने को साकार रूप देते हुए पूज्य जीयर स्वामी ने अपने दृढ़ संकल्प से मान्यता प्राप्त कॉलेज की स्थापना करा अपनी गुरुनिष्ठा को प्रकट किया है। इतना ही नहीं दो वर्ष पहले से ही उन्होंने बक्सर में भी केन्द्रीय संस्कृत महाविद्यालय खोलने के लिए कवायद भी शुरू कर दी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।