गोलीकांड में चौथे दिन मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना व दुबौली गांव के बीच हुए चर्चित गोलीकांड में पुलिस को चौथे दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपित दुबौली गांव निवासी रौनक तिवारी, पिता गणेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने की है। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस घटना में शामिल तीसरे आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

गोलीकांड में चौथे दिन मुख्य आरोपित गिरफ्तार

--दुबौली निवासी रौनक तिवारी पुलिस गिरफ्त में, तीसरे आरोपित की तलाश में छापेमारी तेज

केटी न्यूज/डुमरांव

सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना व दुबौली गांव के बीच हुए चर्चित गोलीकांड में पुलिस को चौथे दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपित दुबौली गांव निवासी रौनक तिवारी, पिता गणेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने की है। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस घटना में शामिल तीसरे आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।बता दें कि बीते बुधवार को सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी 17 वर्षीय मनीष कुमार यादव को मामूली विवाद में गोली मार दी गई थी। घटना एकौना और दुबौली गांव के बीच हुई थी।

गोली मनीष के पेट में लगी थी, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे पहले बक्सर के निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां से स्थिति नाजुक होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।घटना के बाद से ही पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपित रौनक तिवारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य आरोपितों और घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार गोलीबारी की घटना मामूली कहासुनी के बाद हुई थी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल कायम हो गया था, हालांकि पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है तथा जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।