Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह
Keshav Times

डुमरांव में भाकपा माले ने शांति मार्च निकाल, अमेरिका-इजराइल नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

डुमरांव में मंगलवार को भाकपा माले एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध और अशांति के खिलाफ शांति मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने अमेरिका और इजराइल की नीतियों का विरोध करते हुए ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को तुरंत रोकने की मांग की। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्व शांति और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की।

डुमरांव में भाकपा माले ने शांति मार्च निकाल, अमेरिका-इजराइल नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

--ईरान के खिलाफ युद्ध पर रोक लगाने की मांग, आम नागरिकों की सुरक्षा और वैश्विक शांति की उठाई आवाज

केटी न्यूज/डुमरांव:

 डुमरांव में मंगलवार को भाकपा माले एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध और अशांति के खिलाफ शांति मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने अमेरिका और इजराइल की नीतियों का विरोध करते हुए ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को तुरंत रोकने की मांग की। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्व शांति और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की। शांति मार्च शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए मेन रोड, गोला रोड और शहीद पार्क तक निकाला गया, जहां यह सभा में तब्दील हो गया। 

डुमरांव में भाकपा माले ने शांति मार्च निकाल, अमेरिका-इजराइल नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

 सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव नवीन कुमार, किसान नेता अलख नारायण चौधरी तथा पूर्व विधायक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि दुनिया में बढ़ती अशांति के लिए अमेरिका और इजराइल की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय नियमों को दरकिनार कर विभिन्न देशों पर हमले किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की जान जा रही है।पूर्व विधायक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि भारत हमेशा से अमन और शांति का पक्षधर रहा है, इसलिए भारत सरकार को भी वैश्विक स्तर पर शांति कायम करने की दिशा में पहल करनी चाहिए। उन्होंने ईरान के खिलाफ जारी युद्ध पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि युद्ध की स्थिति से पूरी दुनिया प्रभावित होती है और इसका असर आम जनता पर पड़ता है।

डुमरांव में भाकपा माले ने शांति मार्च निकाल, अमेरिका-इजराइल नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने मार्च के दौरान अमेरिका-इजराइल की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए और युद्ध बंद करने की मांग की। साथ ही महंगाई, गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर भी विरोध जताया। मार्च का नेतृत्व पूर्व मुखिया रामदेव सिंह, मुखिया रामजी यादव, नगर सचिव कृष्णा राम, ललन प्रसाद और रेखा देवी ने किया। कार्यक्रम में माले नेता ललन राम, भगवान दास, शंकर तिवारी, बाबूलाल राम, सुरेन्द्र कुशवाहा, जाबिर कुरैशी, मानरूप, अरविंद यादव, पूजा कुमारी, ऊषा देवी, ददन यादव, यमुना राम और राधेश्याम शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डुमरांव में भाकपा माले ने शांति मार्च निकाल, अमेरिका-इजराइल नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।