मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव विषय पर डीके कॉलेज में संगोष्ठी आज

डुमरांव स्थित डीके कॉलेज में शुक्रवार को “मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव” विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे महाविद्यालय सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर कॉलेज प्रशासन एवं मनोविज्ञान विभाग द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव विषय पर डीके कॉलेज में संगोष्ठी आज

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव स्थित डीके कॉलेज में शुक्रवार को “मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव” विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे महाविद्यालय सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर कॉलेज प्रशासन एवं मनोविज्ञान विभाग द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा तनाव प्रबंधन के प्रभावी उपायों पर चर्चा करना है। वर्तमान समय में युवाओं के बीच बढ़ते मानसिक दबाव, प्रतिस्पर्धा और तनाव को देखते हुए यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में नई दिल्ली की प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. पाण्डेय ए. के. अरुण शामिल होंगे। वे विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं तनाव से निपटने के व्यावहारिक उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा किया जा रहा है। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने सभी शिक्षक, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की संगोष्ठियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं मानसिक संतुलन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होती हैं।