बक्सर में चापाकल मरम्मति अभियान की शुरुआत, डीएम ने टीमों को दिखाई हरी झंडी

जिले में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत को लेकर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर द्वारा विशेष अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी साहिला ने चापाकल मरम्मति दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य जिले के विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कर आम लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है।

बक्सर में चापाकल मरम्मति अभियान की शुरुआत, डीएम ने टीमों को दिखाई हरी झंडी

--11 प्रखंडों के लिए 11 मरम्मति दल गठित, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया

केटी न्यूज/बक्सर

जिले में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत को लेकर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर द्वारा विशेष अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी साहिला ने चापाकल मरम्मति दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य जिले के विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कर आम लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में स्थापित चापाकलों की नियमित निगरानी करते हुए खराब पड़े चापाकलों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चापाकल पेयजल का प्रमुख स्रोत हैं, इसलिए इनकी समय पर मरम्मत और रखरखाव बेहद जरूरी है।लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में चापाकल मरम्मत कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कुल 11 चापाकल मरम्मति दलों का गठन किया गया है। ये दल प्रखंडवार कार्य करेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों की पहचान कर उनकी मरम्मत करेंगे।इसके अलावा आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर के कार्यालय कक्ष में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 06183-295053 पर संपर्क कर लोग अपने क्षेत्र के खराब चापाकलों की जानकारी दे सकते हैं। प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित मरम्मति दल को तत्काल कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।लोग अपने प्रखंड के कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर से भी संपर्क कर चापाकलों से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।इस मौके पर अपर समाहर्ता बक्सर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर सहित सभी सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जिले में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मरम्मत कार्य लगातार जारी रहेगा।