बक्सर में भाजपा की बैठक, 14 से 20 अप्रैल तक मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती सप्ताह
भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर द्वारा अहिरौली स्थित पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सप्ताह मनाने को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण ने किया। इस दौरान जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा भी मौजूद रहे।
__ जिला स्तर से लेकर 1667 बूथों तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
केटी न्यूज/बक्सर:
भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर द्वारा अहिरौली स्थित पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सप्ताह मनाने को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण ने किया। इस दौरान जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा भी मौजूद रहे।बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी 1667 बूथों पर अंबेडकर जयंती सप्ताह के दौरान पुष्पांजलि, दीपोत्सव एवं स्वच्छता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

साथ ही जिला स्तर पर संगोष्ठी, प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण, तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा सुनिश्चित की जाएगी।कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला केंद्र पर संगोष्ठी की जिम्मेदारी पुनीत सिंह को दी गई, जबकि पुष्पांजलि कार्यक्रम अरविंद पासवान और धनंजय त्रिगुण के जिम्मे रहेगा। योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी रमेश गुप्ता को दी गई है। वहीं बूथ स्तर के कार्यक्रमों के समन्वय के लिए विनोद राय को जिम्मेदारी दी गई।

प्रतिनिधि प्रवास का दायित्व निर्भय राय तथा प्रदेश नेताओं के प्रवास की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता मिठाई सिंह को सौंपी गई है।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाना और समाज को एकजुट करना था। उन्होंने कहा कि भाजपा आज भी उनके विचारों और आदर्शों पर चल रही है तथा “राष्ट्र प्रथम” के मूल मंत्र को आत्मसात कर समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।बैठक में भुटेली तिवारी, दिलीप चंद्रवंशी, उमाकांत पांडेय, अजय भट्ट, राजा सिंह, एस.बी. सिंह त्यागी, बृजेश चौबे, सविता देवी, उमाशंकर राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

