Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

मतदाता पुनरीक्षण के दौरान भरे गए प्रपत्रों को बीएलओ एप पर करें अपलोड - एसडीएम

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ को अब मतदाता पुनरीक्षण के दौरान भरे गए प्रपत्रो को बीएलओ एप पर अपलोड करना होगा। इसके लिए एप क्रियाशील हो गया है तथा गुरूवार से सभी बीएलओ को ऑफ लाइन फार्म भरने के बाद उसे ऑनालइन भी अपलोड करना होगा।

मतदाता पुनरीक्षण के दौरान भरे गए प्रपत्रों को बीएलओ एप पर करें अपलोड - एसडीएम

मतदाता पुनरीक्षण के दौरान भरे गए प्रपत्रों को बीएलओ एप पर करें अपलोड - एसडीएम

-- डुमरांव एसडीएम व बीडीओ ने बीएलओ एप पर प्रपत्र अपलोड करने का दिया प्रशिक्षण, मौजूद रहे प्रखंड के दर्जनो बीएलओ

केटी न्यूज/डुमरांव

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ को अब मतदाता पुनरीक्षण के दौरान भरे गए प्रपत्रो को बीएलओ एप पर अपलोड करना होगा। इसके लिए एप क्रियाशील हो गया है तथा गुरूवार से सभी बीएलओ को ऑफ लाइन फार्म भरने के बाद उसे ऑनालइन भी अपलोड करना होगा।

मतदाता पुनरीक्षण के दौरान भरे गए प्रपत्रों को बीएलओ एप पर करें अपलोड - एसडीएम

इसको लेकर बुधवार को डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार तथा बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने सभी बीएलओ को पर मतदाता पुनरीक्षण के दौरान भरे गए ऑफ लाइन फार्म को बीएलओ एप पर अपलोड करने का प्रशिक्षण दिए। इस दौरान बीएलओ को उनके मोबाइल फोन पर बीएलओ एप डाउनलोड कराने के साथ ही उन्हें एसडीएम व बीडीओ द्वारा उन्हें फार्म अपलोड कराने की बारीकियों से अवगत कराया गया। 

मतदाता पुनरीक्षण के दौरान भरे गए प्रपत्रों को बीएलओ एप पर करें अपलोड - एसडीएम

इस संबंध में बीडीओ संदीप ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण का काम पहले से चल रहा है, लेकिन अभी तक बीएलओ को सिर्फ ऑफ लाइन फार्म ही भरा जा रहा था, लेकिन अब बीएलओ एप पूरी तरह से काम करने लगा है। अब बीएलओ को ऑफ लाइन भरे गए फार्मों को एप पर अपलोड करना है, उसी आधार पर मतदाता सूची का प्रकाश होगा, जिसके बाद दावा-आपत्ति की तिथि भी निर्धारित की जाएगी। 

मतदाता पुनरीक्षण के दौरान भरे गए प्रपत्रों को बीएलओ एप पर करें अपलोड - एसडीएम

वहीं, एसडीएम ने सभी बीएलओ को मतदाता पुनरीक्षण के ऑफ लाइन व ऑन लाइन काम को पूरी निष्ठा से करने की नसीहत दी। एसडीएम ने कहा कि चुनाव कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ निर्धारित समय के अंदर मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम पूरा कर ले। उन्होंने कहा कि इस काम में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर कार्रवाई की जाएगी।

मतदाता पुनरीक्षण के दौरान भरे गए प्रपत्रों को बीएलओ एप पर करें अपलोड - एसडीएम

वहीं, प्रशिक्षण के दौरान मौजूद बीएलओ ने अपनी-अपनी समस्याएं भी दोनों अधिकारियों के समक्ष रखी। जिसे अधिकारियों ने बड़ी ही सहजता से समाधान किया। कई बीएलओ ऐसे थे जिन्हें एप पर प्रविष्टि में परेशानी आ रही थी, जिन्हें बीडीओ संदीप द्वारा एप पर भरे गए फार्म को अपलोड करने की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस दौरान ज्ञानेश्वर, आलोक, राजेश सिंह समेत दर्जनों बीएलओ मौजूद थे।

मतदाता पुनरीक्षण के दौरान भरे गए प्रपत्रों को बीएलओ एप पर करें अपलोड - एसडीएम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।