Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत
Keshav Times

मां के नाम लगाया पौधा, हरियाली के संरक्षण का लिया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल के तहत मंगलवार को चौसा नगर पंचायत परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

मां के नाम लगाया पौधा, हरियाली के संरक्षण का लिया संकल्प

मां के नाम लगाया पौधा, हरियाली के संरक्षण का लिया संकल्प

— चौसा नगर पंचायत परिसर में जनप्रतिनिधियों व कर्मियों ने किया पौधरोपण, पौधों की नियमित देखभाल पर दिया जोर

केटी न्यूज/चौसा।

पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल के तहत मंगलवार को चौसा नगर पंचायत परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।पौधरोपण के दौरान नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी, मुख्य पार्षद किरण देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. मनोज कुमार यादव और स्वच्छता पदाधिकारी मो. अरशद हैदर नकवी समेत नगर पंचायत के कर्मी व स्वच्छता पर्यवेक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

मां के नाम लगाया पौधा, हरियाली के संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने कहा कि तेजी से बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों के बीच पेड़-पौधों का महत्व और बढ़ गया है। पौधे न केवल वातावरण को संतुलित रखने में सहायक हैं, बल्कि गर्मी से राहत देने और शुद्ध हवा उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना महज एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि उसकी नियमित देखभाल करना भी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी है।मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि चौसा नगर पंचायत को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने की जरूरत है। लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखना और समय-समय पर पानी देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।नगर पंचायत कर्मियों ने भी लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

मां के नाम लगाया पौधा, हरियाली के संरक्षण का लिया संकल्प

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।