Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

बक्सर के डब्लू पाठक को पटना में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया

पटना में रविवार को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह बक्सर जिले के लिए भी गर्व का अवसर साबित हुआ। राजधानी स्थित बिहार औद्योगिक संगठन हॉल में सुकृष्णा कॉमर्स संस्थान, पटना द्वारा यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्य के कोने-कोने से पहुंचे शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

बक्सर के डब्लू पाठक को पटना में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया

बक्सर के डब्लू पाठक को पटना में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया

केटी न्यूज/बक्सर

समारोह की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंधक विनय कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ चिकित्सक सीपी ठाकुर और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बक्सर जिले के धनसोई प्रखंड के आई मास कंप्यूटर के निदेशक डब्लू पाठक को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। पाठक को यह सम्मान उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया।

बक्सर के डब्लू पाठक को पटना में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया

-- 72 बार हो चुके हैं सम्मानित

स्थानीय बुद्धिजीवियों का कहना है कि डब्लू पाठक न केवल एक कुशल शिक्षक हैं, बल्कि समाजसेवी के रूप में भी लगातार सक्रिय रहते हैं। शिक्षा के प्रसार से लेकर जरूरतमंदों की मदद तक, उन्होंने अपने प्रयासों से एक अलग पहचान बनाई है। यही कारण है कि देश के विभिन्न राज्यों से अब तक उन्हें 72 बार सम्मान प्राप्त हो चुका है।

बक्सर के डब्लू पाठक को पटना में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया

-- बधाइयों की लगी कतार

सम्मानित होने के बाद बक्सर जिले में उनके छात्र-छात्राओं और सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर की। जगह-जगह से उन्हें बधाइयों और शुभकामनाओं का संदेश मिला। छात्रों ने कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ पाठक की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि जिले के लिए भी गर्व का क्षण है।

बक्सर के डब्लू पाठक को पटना में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया

-- शिक्षा और सेवा का संगम

शिक्षक दिवस के मौके पर मिला यह सम्मान एक संदेश भी देता है कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के विकास में भी शिक्षक की भूमिका अहम होती है। डब्लू पाठक की कार्यशैली इसका ज्वलंत उदाहरण है, जहां शिक्षा और सेवा दोनों एक साथ चलते हैं।

बक्सर के डब्लू पाठक को पटना में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।