Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

संगठन विस्तार पर जन सुराज की रणनीति, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

जन सुराज पार्टी के बक्सर जिला कार्यालय में शनिवार को संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री रघुवर सिंह ने किया। बैठक में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया।

संगठन विस्तार पर जन सुराज की रणनीति, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

संगठन विस्तार पर जन सुराज की रणनीति, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

संगठन विस्तार पर जन सुराज की रणनीति, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

केटी न्यूज/बक्सर

जन सुराज पार्टी के बक्सर जिला कार्यालय में शनिवार को संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री रघुवर सिंह ने किया। बैठक में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया।बैठक के मुख्य वक्ता शाहाबाद प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं और युवाओं की भागीदारी पर निर्भर करती है।

संगठन विस्तार पर जन सुराज की रणनीति, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

उन्होंने युवाओं से जनसरोकार के मुद्दों को लेकर आगे आने तथा पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उनके संबोधन से उपस्थित युवाओं में उत्साह का माहौल देखा गया।जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि पार्टी पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक संगठन का विस्तार करने के लिए अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। वहीं जिला महासचिव रघुवर सिंह ने संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

संगठन विस्तार पर जन सुराज की रणनीति, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

राज्य सलाहकार समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने संगठनात्मक अनुशासन, सामूहिक कार्यशैली और आपसी समन्वय को मजबूत संगठन की पहचान बताया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी संगठन विस्तार को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे।बैठक में धनजी पाण्डेय, योगेंद्र यादव, हसन खान, धनंजय पासवान, शंभूनाथ यादव, युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, आशा देवी, रिंकी उपाध्याय, विजय कुमार पाठक, फैयाज खान, विष्णु देव तिवारी, मनोज उपाध्याय, बनारसी बिहारी, छोटू पाण्डेय, दीपक राय, प्रभात कुमार, डॉ. जयशंकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन विस्तार पर जन सुराज की रणनीति, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।