सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत, भाई गंभीर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह पुल के पास मंगलवार की शाम एक हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई है, वहीं उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। हादसे को अंजाम देने के बाद वाहन चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया है।
-- भाई को मैट्रिक परीक्षा दिलवाने गया था युवक, लौटते समय महदह पुल के पास दोनों हुए हादसे का शिकार
केटी न्यूज/बक्सर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह पुल के पास मंगलवार की शाम एक हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई है, वहीं उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। हादसे को अंजाम देने के बाद वाहन चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव थाना क्षेत्र के अटांव गांव निवासी प्रमोद पासवान का पुत्र प्रिंस पासवान इस बार मैट्रिक की परीक्षा दे रहा है। वह पहले दिन मैट्रिक परीक्षा देने के लिए अपने बड़े पापा के लड़के 19 वर्षीय पुष्पक राज उर्फ बड़क के साथ बाइक से बक्सर गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद दोनों वापस गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान जैसे ही वे महदह पुल के पास पहुंचे कि पीछे से तेज रफ्तार से जा रही स्कार्पियो ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे दोनों बाइक समेत पुल से नीचे जा गिरे तथा उन्हें गंभीर चोटे आई। राहगीरों की मदद से दोनों को पहले बक्सर में प्राथमिक इलाज कराया गया, जहां उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद स्वजन उन्हें लेकर वाराणसी गए थे, जहां इलाज के दौरान पुष्पक राज ने दम तोड़ दिया। वहीं, इस हादसे मैट्रिक परीक्षार्थी प्रिंस का पैर टूट गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीण सूत्रों की माने तो मुन्ना पासवान भारतीय सेना में कार्यरत है। पुष्पक की मौत के बाद अटांव में मातम पसरा है।

