Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज
Keshav Times

धान की रोपनी करने गई महिला की करंट से मौत, एक घायल

इटाढ़ी थाना के मितनपुरवा गांव में बुधवार को धान की रोपनी के दौरान करंट लगने से 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

धान की रोपनी करने गई महिला की करंट से मौत, एक घायल

धान की रोपनी करने गई महिला की करंट से मौत, एक घायल

केटी न्यूज/बक्सर  

जानकारी के अनुसार, मितनपुरवा निवासी स्व. रामाधार राय की 55 वर्षीय पत्नी महदेइया देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपनी करने गई थीं। इसी दौरान खेत के पास बोरिंग का एक कटा हुआ विद्युत तार जमीन पर गिरा हुआ था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। महदेइया देवी उसी की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। 

धान की रोपनी करने गई महिला की करंट से मौत, एक घायल

घटना की सूचना मिलते ही इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह हादसा खेत के समीप खुले में पड़े विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से हुआ। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

धान की रोपनी करने गई महिला की करंट से मौत, एक घायल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।