एक सप्ताह से गायब दमाम का ससुर के खेत में मिला शव, हिरासत में पत्नी-साला व ससुर

एक सप्ताह से गायब दमाम का ससुर के खेत में मिला शव, हिरासत में पत्नी-साला व ससुर

- 24 नवम्बर को आया था ससुराल घर से ढ़ाई सौ मीटर दुर खेत में मिला शव 

केटी न्यूज/पटना/मुजफ्फरपुर

पिछले एक सप्ताह पूर्व ससुराल आए युवक अचानक गायब हो गया। जिसके बाद इलाके में हडकंप मच गया। पुलिस अभी खोजबीन कर ही रही थी। तभी बरूआरी गांव के बाहर ससुर के खेत में दमाद का दफनाया हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट पुलिस को दी गई।

सुचना मिलते ही गांव व पुलिस में हडकंप मच गया। गायघाट पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को मिट्टी से निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

वहीं घटना की जांच में जूट गई है। पुरे मामले में मृतक के पत्नी, साले व ससुर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक युवक की पहचान    मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र के नवानी गांव निवासी नवीन कुमार सिंह के 33 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुआ है। मृतक के पिता ने ने कहा कि आठ साल पूर्व चंदन कुमार सिंह की शादी बरुआरी गांव के मिथिलेश सिंह की पुत्री मनीषा कुमारी के साथ हुई थी। मृतक के दो बच्चे है। पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।

पिता के अनुसार हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को गांव के अपने ही खेत में ले जाकर हाथ पैर रस्सी बांध कर दफना दिया गया था। लेकिन कुत्तों के द्वारा खेत की मिट्टी खोदने के दौरान युवक का शव बाहर निकल आया। जिसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई।  मृतक चंदन कुमार दिल्ली में रहकर एमआर का काम करता था।

उसकी पत्नी मनीषा कुमारी बीते सात महीने से एक बच्चे के साथ मुजफ्फरपुर में किराए की मकान लेकर रहती थी। जहां उनका पुत्र बीते 24 नवंबर को दिल्ली से ससुराल बरुआरी गायघाट आया था। इसके बाद 25 नवंबर से मृतक अपने ससुराल से गायब हो गया था। बताया जा रहा है ससुराल में चंदन का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद से वो लापता हो गया। जिसके बाद 27 नवंबर को मृतक की पत्नी मनीषा ने चंदन कुमार के गायब होने की सूचना थाने में दी थी। मुतक चंदन को दो बच्चे भी है।