हत्या या आत्महत्या: घर से बाजार के लिए निकले युवक की कुएं से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

हत्या या आत्महत्या: घर से बाजार के लिए निकले युवक की कुएं से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/पटन/औरंगाबाद। 

गत दिनों बाजार के लिए निकले 43 वर्षीय एक युवक की शव बुधवार को एक कुएं से कुटुंबा पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। शव की पहचान थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी उमेश यादव के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जिसमें पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार तीन दिसंबर को उमेश यादव बाइक से अंबा बाजार के लिए निकले थे लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नही चला। तत्पश्चात मृतक के भाई राम नरेश यादव ने अनहोनी की आशंका से मामले में तहरीर समर्पित कर, खोजबीन की मांग।

अनुसंधान के क्रम में मृतक का बाइक अंबा-नवीनगर रोड स्थित दुर्गा पंडाल के खाली मैदान से बरामद किया गया। वहीं शव 6 दिसंबर को अंबा बाजार से एक किलोमीटर दक्षिण मुरली गांव के पूरब कुएं से शव बरामद किया गया। जानकारी देते हुऐ सदर अनुमंडल पदाधिकारी मो. अमानुल्लाह खां ने बताया कि पोस्टमार्टम के उपरांत युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस दौरान युवक के परिजनों ने किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया गया। हालांकि मामले में पुलिस द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं अन्य स्त्रोतों से पता लगाया जा रहा है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर कांड का विश्लेषण एवं अग्रिम कार्रवाई की जाएंगी। इस दौरान कुटुंबा थानाध्यक्ष अनंत कुमार, अंबा थानाध्यक्ष रमेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।