नेहरू नगर इलाके में कंबल में लिपटी मिली युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

नेहरू नगर इलाके में कंबल में लिपटी मिली युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/ बक्सर

शुक्रवार की सुबह बक्सर के नेहरू नगर इलाके से एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। 18-20 वर्षीय युवती का शव कंबल में लपेटकर दिव्य लोक चिकित्सालय के सामने स्थित मृत नहर में फेंका गया था। कुत्ते की भौंकने की आवाज पर लोगों की नजर कंबल में लपेटकर फेके गए युवती के शव पर पड़ा।

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाने के पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी कही अन्यत्र हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की नियत से यहां लाकर फेंका गया है।

नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवती के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही इस मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा। वैसे युवती का शव मिलने के बाद से इलाके में अनेक तरह की चर्चाएं हो रही है। सदर एसडीपीओं धीरज कुमार ने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।