Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

पोते ने की दादा गोलीमार कर हत्या पिता ने दर्ज कराई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

पोते ने ही दादा की सोए अवस्था में गोलीमार कर हत्या कर दी है। घटना पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हार गांव में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।

पोते ने की दादा गोलीमार कर हत्या पिता ने दर्ज कराई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

पोते ने की दादा गोलीमार कर हत्या पिता ने दर्ज कराई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

केटी न्यूज/पटना

 पोते ने ही दादा की सोए अवस्था में गोलीमार कर हत्या कर दी है। घटना पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हार गांव में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुरे  इलाके में सनसनी फैल गयी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। वहीं पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे राजकुमार यादव ने फतुहा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतक की पहचान शर्वी यादव 71 वर्ष के रूप में हुई है। फतुहा एसडीपीओ निखिल कुमार ने कहा कि मृतक के बेटे राजकुमार के द्वारा हत्या मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। जब पुलिस के द्वारा घटना की जांच शुरू की तब जानकारी निकल कर सामने आयी कि शर्वी यादव की हत्या रविवार की रात करीब दो बजे हुई है। हत्या मृतक के पोते नीरज कुमार ने की है। घटना को अंजाम देने बाद वह मौके से फरार हो गया है। पुलिस को शक गहरा हुआ तो छापेमारी कर पोते नीरज यादव को पुलिस ने दबोच लिया। जिसके बाद से पुलिस आरोपी पोते से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।