भाजपा विधायक मंजू त्यागी की दबंगई,नामांकन परचा छीनने और फाड़ने का लगा आरोप

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में चार सहकारी समितियों पर संचालक पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही थी।इस दौरान श्रीनगर से भाजपा की महिला विधायक मंजू त्यागी भी मौके पर पहुंच गई।

भाजपा विधायक मंजू त्यागी की दबंगई,नामांकन परचा छीनने और फाड़ने का लगा आरोप
Crime

केटी न्यूज़/लखीमपुर खीरी

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में चार सहकारी समितियों पर संचालक पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही थी।इस दौरान श्रीनगर से भाजपा की महिला विधायक मंजू त्यागी भी मौके पर पहुंच गई।उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी थे। इसके बाद नामांकन को लेकर दोनों पक्षों के बीच हंगामा होने लगा।इस दौरान भाजपा विधायक ने आरओ के हाथ से पर्चा छीन लिया। जिस पर बखेड़ा खड़ा हो गया।इसका वीडियो भी वायरल हो गया।

 

वायरल वीडियो में भाजपा विधायक मंजू त्यागी की दबंगई साफ नजर आई। विधायक पर्चा के साथ ही नामांकन कक्ष से कागज और रजिस्टर भी उठाकर ले जातीं नजर आ रही हैं। वीडियो में वह एक अधिकारी के साथ से कागज छीनती दिख रही हैं। सपा ने भाजपा विधायक पर परचा छीनने और फाड़ने के आरोप लगाए है। 

सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पर्चे छीने हैं। यह खुली धांधली है। विरोध करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें आठ कार्यकर्ता जख्मी हो गए। एक का हाथ टूट गया है।जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस से खूब धक्कामुक्की हुई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने सपाइयों पर लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई।