बिहार में होगी आज और कल होली

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार में 26 और 27 मार्च को होली की छुट्टी दी गई

बिहार में होगी आज और कल होली
Holi Festival

केटी न्यूज़/बिहार

पूरे देश में कल रंगों का पर्व होली मनाई गई है। इस दौरान सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज भी बंद रहे। लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।रहे हैं।जहां कुछ राज्यों में 25 मार्च की होली थी तो वहीं  बिहार में आज होली मनाई जा रही है...बिहार में दो दिन होली रहेगी दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार में 26 और 27 मार्च को होली की छुट्टी दी गई है।ऐसा इसलिए क्योंकि 25 मार्च को पूर्णिमा थी, जिसमें होली खेलने की परंपरा नहीं है। यही वजह है कि बिहार में  26 और 27 मार्च को होली की छुट्टी दी गई है।

नेताओं पर भी छाया होली का खुमार

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर भी होली का असर छाया हुआ नजर आया।वह राजधानी पटना में ढोल बजाते हुए फाग गाते नजर आए।डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लोगों को भी होली की शुभकामनाएं दी हैं।होली संदेश में  उन्होंने कहा कि होली का यह त्योहार प्रकृति से जुड़कर, प्रकृति के सभी रंगों में घुलने का अवसर प्रदान करता है। अपने मन के विकारों का परित्याग कर आपसी भाईचारा और सौहार्द का वातावरण कायम रहे।

वहीं पटना में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली मनाई। उन्होंने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी।