पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की मुंबई के एक अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। लालू प्रसाद यादव की एंजियोप्लास्टी मुंबई में हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की मुंबई के एक अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी
Lalu Parsad Yadav

केटी न्यूज़/पटना

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। लालू प्रसाद यादव की एंजियोप्लास्टी मुंबई में हुई है। मुंबई डॉक्टर ने ही लालू यादव का ट्रीटमेंट किया है। इससे पहले, उन्हें 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। लालू यादव को हार्ट, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियां हैं। उन्होंने रांची जेल में सजा काटते समय हार्ट की समस्या का सामना किया था।

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में सजा काटने के दौरान ही लालू यादव के हार्ट में समस्या सामने आई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें स्पेशलिस्ट से ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी थी। साल 2021 में लालू यादव के हार्ट में समस्या सामने आई थी। हालांकि अभी तक वह मेडिसिन पर इसे कवर किए हुए थे।

लालू यादव 10 सितंबर को मुंबई रवाना हुए थे। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने तेजस्वी यादव की आभार यात्रा को लेकर कहा था कि 'तेजस्वी यादव की यात्रा शुरू हो गई है, वह पूरा भ्रमण करेंगे।' वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इधर-उधर न जाने के सवाल पर लालू यादव ने कहा, 'ठीक है, नहीं जाएंगे तो बढ़िया है।'बताया जा रहा है कि बीच में किडनी ट्रांसप्लांट होने के चलते एंजियोप्लास्टी को टाल दिया गया था। 4 दिसंबर 2022 में सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। लालू को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी डोनेट की थी। 76 वर्षीय बिहार के पूर्व सीएम का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सिंगापुर में किया गया था। 

लालू यादव कई सालों से दिल्ली एम्स में किडनी की बीमारी का इलाज करा रहे हैं।वे पिछले दिनों इलाज करवाने सिंगापुर गए थे। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट करवाने की सलाह दी थी। मगर क्रॉनिक किडनी डिजीज के अलावा लालू यादव और भी कई बीमारियों से ग्रस्त हैं, जिसके कारण उनकी सेहत काफी खराब है। लालू यादव को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्या भी है। साल 2022 जुलाई में घर पर गिरने के कारण उनकी हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई थी