दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इसी महीने मां बनने वाली हैं। डिलीवरी से पहले आज दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेशजी के दर्शन के लिए पहुंची।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर
Deepika Padukone

केटी न्यूज़/दिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इसी महीने मां बनने वाली हैं। डिलीवरी से पहले आज दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेशजी के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान दीपिका पादुकोण हरी साड़ी में नजर आईं, वहीं उनके पति रणवीर सिंह ऑफवाइट कुर्ते पायजामें में थे। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह किसी भी बड़े दिन से पहले गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने जरूर जाते हैं। 6 सितंबर से गणेश चतुर्थी शुरू हो गई है, जहां 9 दिनों तक बप्पा की खूब सेवा की जाएगी। इस मौके पर कई सितारे भी अपने घर में बप्पा को विराजमान करेंगे। दीपिका पादुकोण भी गणेश चतुर्थी पर पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इसी महीने माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका और रणवीर ने पोस्ट  शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था तब बताया था।हाल ही में दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी शूट कराया था, जिसमें वो बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस का खूब सारा प्यार मिल रहा

सिद्धिविनायक मुंबई का मशहूर गणेश मंदिर है। सिद्धिविनायक गणेश जी का सबसे ज्यादा लोकप्रिय रूप होता है। मान्यता है कि गणेश जी की जिन प्रतिमाओं की सूंड़ दाईं तरफ होती हैं वे सीधा सिद्धपीठ से जुड़ी होती हैं और ऐसे मंदिर सिद्धिविनायक कहलाते हैं।