सोनाक्षी सिन्हा के पति ने दिया पत्नी को इतना महंगा गिफ़्ट

शादी के बाद अब खबर आई है कि जहीर ने सोनाक्षी को लग्जरी BMW i7 कार गिफ्ट में दी है।

सोनाक्षी सिन्हा के पति ने दिया पत्नी को इतना महंगा गिफ़्ट
Sonakshi Sinha Wedding

केटी न्यूज़/दिल्ली

23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी कर ली।7 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों एक-दूसरे के हुए थे।हर जगह सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के चर्चे हैं। शादी के बाद अब खबर आई है कि जहीर ने सोनाक्षी को लग्जरी BMW i7 कार गिफ्ट में दी है। सोशल मीडिया पर दोनों का इस कार की रियर सीट पर बैठकर जाते हुए का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों नई कार की रियर सीट पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

BMW i7 इलेक्ट्रिक कार है, जिसका बेस मॉडल 2.14 करोड़ ऑन रोड पर मिलता है। कार में 3 वेरिएंट अवेलेबल हैं, कार का टॉप मॉडल 2.67 करोड़ रुपये का ऑफर किया जा रहा है। यह हाई क्लास कार है, जिसमें ऑल व्हील ड्राइव मिलता है। इस ड्राइव सिस्टम में चारों पहियों पर एक साथ पावर जाती है, जो खराब रास्तों पर हाई पावर जनरेट करते हैं। यह हाई स्पीड कार है, जिसमें 250 kmph की टॉप स्पीड जनरेट होती है।

इस कार में मिलता है ये सब

BMW i7 में फ्लोर-प्लेस्ड 101.7kWh बैटरी पैक मिलता है, जो इसे हाई पावर देने में सपोर्ट करता है।हाई पिकअप के लिए इसमें 536bhp की पावर और 744Nm का पीक टॉर्क निकलता है।BMW का दावा है कि यह 0-100kmph की रफ्तार महज 4.7 सेकंड में पकड़ लेती है।i7 में 11kW AC चार्जर से लेकर 195kW DC चार्जर तक कई तरह के चार्जिंग ऑप्शन सपोर्ट करते हैं।BMW i7 में सिंगल चार्जपर 560 km की रेंज मिलती है।BMW i7 बेहद स्टाइलिश कार है, इसमें बड़ी सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल मिलती है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करती है। कार में स्प्लिट हेडलैम्प आते हैं, जो इसे एलीट लुक देते है। कार के दरवाजे के हैंडल पतले और टेललैम्प स्प्लिट डिजाइन में मिलती है। कार में डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलता है। 

इसमें पांच स्क्रीन दी गई हैं, कार में डैशबोर्ड के ऊपर 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14.9 इंच का सेंटर डिस्प्ले मिलता है। इस कार के स्टीयरिंग व्हील और गियर सिलेक्टर को बेहद ट्रेंडी डिजाइन में बनाया गया है। इसके अलावा पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए एक बड़ी 31.3 इंच की 8k डिस्प्ले है जिसमें बिल्ट-इन Amazon Fire TV है जो Bowers & Wilkins स्टीरियो सिस्टम से जुड़ा है।