Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को किया अरेस्ट

अनवारुल अजीम अनार के मर्डर केस में कोलकाता पुलिस अभी तक दो लोगों को अरेस्ट कर चुकी है।

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को किया अरेस्ट
Anwarul Azim Anar

केटी न्यूज़/दिल्ली

12 मई से लापता बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार का शव 22 मई को एक फ्लैट में मिला था।अनवारुल अजीम अनार के मर्डर केस में कोलकाता पुलिस अभी तक दो लोगों को अरेस्ट कर चुकी है।आरोपियों ने सांसद की हत्या से लेकर लाश ठिकाने लगाने तक की पूरी कहानी पुलिस को बताई है।आरोपियों की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान है।

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को किया अरेस्ट

घटना के अनुसार सांसद अनार को शाहीन के पैसे लौटाने के लिए कहा गया, लेकिन पैसे ना लौटाने पर विवाद हुआ।तभी दोनों के बीच झगड़ा हुआ।इस  झगड़े में तकिए से मुंह दबाकर अनार की हत्या कर दी गई। मारने के बाद लाश के टुकड़े किए गए।इसके बाद नजदीकी शॉपिंग मॉल से 2 बड़े-बड़े ट्रॉली बैग खरीदे।रातभर लाश और टुकड़े फ्लैट में रखे गए। इसके बाद ब्लीचिंग पाउडर से खून के धब्बे साफ किए गए।पॉलिथिन में लाश के टुकड़े भरकर बैग में भरे।सुबह फैजल और मुस्ताफिज बांग्लादेश के लिए रवाना हुए और बाकी 2 आरोपी ट्रॉली बैग लेकर ठिकाने लगाने के लिए रवाना हुए।

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को किया अरेस्ट

इस घटना के मास्टरमाइंड अख्तरुज्जान शाहीन को सांसद अनार के 12 मई को इंडिया आने और कोलकाता में ठहरने का पहले से पता लग गया था। इसलिए उसने 30 अप्रैल को ही कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हथियार खरीदने और वारदात को अंजाम देने की तैयारी करने को कह दिया था।सांसद अनार 12 मई को कोलकाता पहुंचे। दोस्त गोपाल विश्वास के घर ठहरे। 13 मई को अमान ने उन्हें शिलांती रहमान के जरिए संजीबा गार्डन में फ्लैट पर बुला लिया। वहां अमान, फैजल, मुस्ताफिज, सियाम, जिहाद मौजूद थे।

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को किया अरेस्ट

पुलिस को जांच के दौरान कई सुराग मिले। फ्रिज पूरी तरह साफ नहीं हो पाने के कारण वो सबूत भी पुलिस के हाथ लगे।सीसीटीवी फुटेज में शिलांती ही अंदर जाती दिखी, जो ब्लीचिंग पाउडर और पॉलिथिन लेकर आई थी। 2 लोग ट्रॉली बैग खरीदकर लाते दिखे। वहीं, एक शख्स सांसद अनार के जूते उठाकर फ्लैट के अंदर ले जाता दिखा है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।