जहानाबाद में विश्व पर्यटक दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड में बनावर पहाड़ के पर्यटक भवन परिसर में विश्व पर्यटक दिवस के अवसर पर विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जहानाबाद में विश्व पर्यटक दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

केटी न्यूज़/जहानाबाद

 

जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड में बनावर पहाड़ के पर्यटक भवन परिसर में विश्व पर्यटक दिवस के अवसर पर विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

पारा विधिक स्वयंसेवक संतोष कुमार ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना और इसके महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक लाभ का स्रोत्र है, और नैतिक एवं टिकाऊ पर्यटन प्रथाओं को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है ताकि पर्यटकों और स्थानीय समुदायों की भलाई सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित जनहित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आम जनता को यह संदेश दिया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार 24 घंटे उपलब्ध है, और किसी भी समय सहायता के लिए हेल्पलाइन 15100 का उपयोग कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में अनिल कुमार (प्रखंड कोऑर्डिनेटर), प्रमोद कुमार (पंचायत सचिव, जमनगंज), राकेश पासवान (पर्यटन विभाग के कर्मी) और अन्य स्थानीय लोग शामिल हुए।