एक जीवन बचाने की पुकार: वरिष्ठ पत्रकार अरविंद 'चुन्नू चौबे' के इलाज के लिए बढ़ाएं मदद का हाथ

बक्सर जिले के वरिष्ठ पत्रकार, केशव टाइम्स के संस्थापक एवं निदेशक तथा डुमरी गांव निवासी अरविंद कुमार चौबे 'चुन्नू चौबे' इस समय लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका इलाज दिल्ली (नोएडा) स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए शीघ्र लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है।

एक जीवन बचाने की पुकार: वरिष्ठ पत्रकार अरविंद 'चुन्नू चौबे' के इलाज के लिए बढ़ाएं मदद का हाथ

केटी न्यूज/डुमरांव :

इस जीवनरक्षक उपचार पर लगभग 25 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है, जिसे जुटा पाना उनके परिवार के लिए अत्यंत कठिन हो गया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रहे चुन्नू चौबे ने सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को हमेशा प्रमुखता से उठाया है। अब जब वे स्वयं जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं, तब उन्हें समाज, शुभचिंतकों और आम लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। परिजनों और सहयोगियों ने सभी संवेदनशील नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग प्रदान करें, ताकि समय रहते उनका लिवर ट्रांसप्लांट हो सके और उन्हें नया जीवन मिल सके। छोटी से छोटी सहायता भी इस कठिन समय में उनके लिए बड़ी उम्मीद बन सकती है।

साथ ही लोगों से यह भी अनुरोध किया गया है कि इस सहयोग अपील को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस नेक कार्य में भागीदार बन सकें। किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं होता। केटी न्यूज भी अपने सभी पाठकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से विनम्र आग्रह करता है कि वे इस मानवीय अभियान में आगे आएं। इस खबर के साथ प्रकाशित क्यूआर (स्कैनर) को स्कैन कर सीधे आर्थिक सहयोग किया जा सकता है।

आपका एक छोटा-सा योगदान किसी परिवार की उम्मीदों को फिर से जीवित कर सकता है और एक अनमोल जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।