चौसा स्टेशन की बदहाली पर यात्रियों का आक्रोश, ठहराव से सुविधाओं तक उठीं मांगें

चौसा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी और प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव नहीं होने का मुद्दा शुक्रवार को जोरदार तरीके से उठा। रेलवे प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए चौसा रेलवे यात्री संघर्ष समिति के बैनर तले अनशन-प्रदर्शन किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

चौसा स्टेशन की बदहाली पर यात्रियों का आक्रोश, ठहराव से सुविधाओं तक उठीं मांगें

__ पांच सूत्री मांगों को लेकर अनशन-प्रदर्शन, प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और आरक्षण केंद्र खोलने पर जोर

केटी न्यूज/चौसा :

चौसा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी और प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव नहीं होने का मुद्दा शुक्रवार को जोरदार तरीके से उठा। रेलवे प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए चौसा रेलवे यात्री संघर्ष समिति के बैनर तले अनशन-प्रदर्शन किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चौसा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरे स्टेशनों का रुख नहीं करना पड़े।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे डॉ. मनोज कुमार यादव, अधिवक्ता सह पूर्व जिला पार्षद ने कहा कि चौसा स्टेशन क्षेत्र के हजारों लोगों के आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके बावजूद कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। समिति ने रेलवे प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।

__ प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग

समिति ने बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय फास्ट पैसेंजर ट्रेन संख्या 03287/03288 का दोनों दिशाओं में ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही श्रमजीवी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर मेल, मगध एक्सप्रेस और जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी चौसा स्टेशन पर रोकने की मांग उठाई गई। वक्ताओं का कहना था कि इन ट्रेनों का ठहराव मिलने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और अन्य यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

__ बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर

आंदोलनकारियों ने स्टेशन परिसर में हाईमास्ट लाइट, डीलक्स शौचालय, वातानुकूलित रिटायरिंग रूम और वाटर कूलर लगाने की मांग की। साथ ही कंप्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली शुरू करने पर भी जोर दिया गया।प्रदर्शन में अधिवक्ता रामलखन पाल, अश्वनी वर्मा, रामचन्द्र मालाकार, मीर हमजा, पूर्व मुखिया रामभजन राम, पूर्व सरपंच इम्तियाज रजक, सिकरौल बीडीसी, भरत पांडेय, इंजीनियर नितेश उपाध्याय और सुधीर माली समेत कई दर्जन लोग शामिल रहे।