Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

24 घंटे बाद ठीक हुआ पॉवर ट्रांसफार्मर, दुरूस्त हुई आपूर्ति, लोगों ने ली चैन की सांस

24 घंटे बाद ठीक हुआ पॉवर ट्रांसफार्मर, दुरूस्त हुई आपूर्ति, लोगों ने ली चैन की सांस

- ग्रिड से जुड़े सभी 10 फिडरो में एक साथ शुरू हुई आपूर्ति

- सोमवार की शाम ग्रिड के एक पॉवर ट्रांसफार्मर में आई थी तकनीकी खराबी

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव ग्रिड के पॉवर ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी को मंगलवार की शाम को दूर कर लिया गया है। पटना से आई तकनीशियनों की टीम ने 24 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद यह सफलता पाई है। खराबी दूर होने के साथ ही इस ग्रिड से जुड़े सभी 10 फिडरो में एक साथ आपूर्ति बहाल कर दी गई है। विद्युत आपूर्ति दुरूस्त होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि सोमवार की शाम से डुमरांव ग्रिड के एक पॉवर ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। जिस कारण एक ट्रांसफार्मर से ही सभी फिडरो को बारी बारी से आपूर्ति दी जा रही थी।

24 घंटे बाद ठीक हुआ पॉवर ट्रांसफार्मर, दुरूस्त हुई आपूर्ति, लोगों ने ली चैन की सांस

जिस कारण लोगों को किश्तों में बिजली मिल रही थी। सोमवार की शाम से लगायत मंगलवार को पूरे दिन लोगों को बिजली के लिए काफी परेशान होना पड़ा था। उमश भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती से आम आवाम के साथ ही व्यवसायी व किसान भी खासे परेशान थे। ग्रिड सूत्रों की मानें तो पॉवर ट्रांसफार्मर में आई खराबी से 50 मेगावाट से भी कम आपूर्ति मिल रही थी। जिस कारण पूरे अनुमंडल क्षेत्र में बिजली का संकट गहरा गया था। वही अब पॉवर ट्रांसफार्मर के ठीक होने के बाद मांग के अनुरूप 72 मेगावॉट बिजली मिलने लगी है। पटना से

24 घंटे बाद ठीक हुआ पॉवर ट्रांसफार्मर, दुरूस्त हुई आपूर्ति, लोगों ने ली चैन की सांस

आई टीम के साथ ग्रिड के सहायक अभियंता कुमार अभिषेक, पॉवर सब स्टेशन के सहायक अभियंता राकेश कुमार दुबे तथा सहायक अभियंता ग्रामीण अर्जुन कुमार लगातार तकनीकी खराबी दूर करने में लगे थे। कंपनी के अधिकारियों तथा तकनीशियनों की टीम के बदौलत ही पॉवर ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर किया जा सका है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।