Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान
Keshav Times

पंचायत समिति बैठक में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों की जवाबदेही पर जोर

प्रखंड मुख्यालय स्थित भीमराव अंबेडकर सभाकक्ष में शुक्रवार को पंचायत समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के समग्र विकास, सरकारी योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अंकित यदुवंशी ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार द्वारा किया गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य, सभी पंचायतों के मुखिया, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

पंचायत समिति बैठक में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों की जवाबदेही पर जोर

केटी न्यूज/नावानगर

प्रखंड मुख्यालय स्थित भीमराव अंबेडकर सभाकक्ष में शुक्रवार को पंचायत समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के समग्र विकास, सरकारी योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अंकित यदुवंशी ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार द्वारा किया गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य, सभी पंचायतों के मुखिया, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।

पंचायत समिति बैठक में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों की जवाबदेही पर जोर

जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन, लाभुकों के चयन और समयबद्ध भुगतान को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान प्रशासनिक कार्यप्रणाली और कार्यालयीन व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अधिकारियों की नियमित उपस्थिति और आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान विकास की पहली शर्त है। इसी क्रम में अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय की कमी का मुद्दा भी उठा, जिस पर सुधार की आवश्यकता जताई गई। विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने विकसित भारत जी राम जी योजना सहित अन्य केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और उनकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

पंचायत समिति बैठक में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों की जवाबदेही पर जोर

बैठक में पंचायत समिति की कई विकास योजनाओं को स्वीकृति दी गई, जिससे प्रखंड क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई। कुछ विभागीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी जनप्रतिनिधियों ने सवाल खड़े किए और कहा कि बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित रहना अनुशासनहीनता को दर्शाता है। इस पर प्रखंड प्रमुख ने स्पष्ट किया कि आगे ऐसी स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पंचायत समिति बैठक में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों की जवाबदेही पर जोर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।