दोस्त के साथ मिलकर युवक ने साली से किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

दोस्त के साथ मिलकर युवक ने साली से किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

केटी न्यूज/आरा

बड़हरा थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल आये युवक द्वारा दोस्त के साथ मिलकर साली से दुष्कर्म किये जाने का एक मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की शाम की बतायी जा रही है। उस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।‌

उनमें धनजी बिंद और उसका दोस्त दिलीप बिंद है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम धनजी बिंद अपने दोस्त के साथ घूमने ससुराल आया था। वहां वह अपनी साली को फुसलाकर कर दियारा क्षेत्र में लेकर गया था। उसके बाद उसने दोस्त के साथ साली से बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इधर, युवती को गायब देख परिजनों द्वारा इसकी खोजबीन शुरू की  गयी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। अगले दिन लड़की अस्वस्थ अवस्था में घर पहुंची और जीजा उसके दोस्त की घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजन युवती को लेकर थाना पहुंचे और

शिकायत पर दर्ज करायी गयी। उसके बाद पुलिस द्वारा छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस युवती की मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है।