दोस्तों संग गंगा स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत, पसरा मातम

दोस्तों संग गंगा स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत, पसरा मातम

- गुरूवार की सुबह बक्सर के रामरेखा घाट की है घटना

- डुमरांव में रह इंटर की पढ़ाई करता था मृतक, परिजनों के क्रंदन चित्कार से गंगा घाट का माहौल हो गया था गमगीन

केटी न्यूज/बक्सर   

जिला मुख्यालय स्थित रामरेखा घाट पर दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया 18 वर्षीय युवक गहरे पानी मे जाने से डूब गया। जिसे बचाने के लिए आसपास के लोगों द्वारा प्रयास किया मगर, असफल रहे। बाद में युवक को पानी से निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना गुरूवार सुबह साढ़े दस बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों के कं्दन चित्कार के से गंगा घाट का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस जैसे तैसे उन्हें समझा बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम कराने सदर अस्पताल ले गई। 

मिली जानकारी के अनुसार सिमरी के मझवारी गांव निवासी मुन्ना कुमार का 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार किसी कार्यवश अपने दो अन्य दोस्तों के साथ डुमरांव से बक्सर आया था। वह डुमरांव में 12 वीं कक्षा के पढ़ता था। गर्मी से बेहाल हालात को देखते हुए तीनों दोस्त रामरेखा घाट गंगा नहाने के लिए चले गए। जहा पानी मे नहाने लगे। इसी बीच अंकित कुमार गहरे पानी में चला गया।

देखते ही देखते उन दोनों दोस्तों की आंखों से गायब हो गया। जिसको ले दोनों दोस्तो द्वारा शोर मचाया। इसके बाद घाट पर रहने वाले स्थानीय लोग व गोताखोर पहुंचे जिसे ढूंढने का प्रयास शुरू किया गया। कुछ देर में डूबे युवक को ढूंढ निकाला, लेकिन तब तक अंकित की मौत हो चुकी थी। मृतक के दोस्त राहुल कुमार ने बताया कि उनके परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई है।

वही, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी गई। जिसके बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने ले गई। इधर, घटना की जानकारी परिजनों को दी गई तो घर में कोहराम मच गया। पोस्टमॉॅर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।