डुमरांव में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा, दी गई चेतावनी

डुमरांव में अतिक्रमण के खिलाफ लंबे समय बाद कार्रवाई हुई है। नगर परिषद प्रशासन व स्थानीय पुलिस ने मिलकर अभियान चलाया है। इस दौरान सड़क की फुटपाथ का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वूसला गया तथा उन्हें दुबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई।

डुमरांव में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा, दी गई चेतावनी

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव में अतिक्रमण के खिलाफ लंबे समय बाद कार्रवाई हुई है। नगर परिषद प्रशासन व स्थानीय पुलिस ने मिलकर अभियान चलाया है। इस दौरान सड़क की फुटपाथ का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वूसला गया तथा उन्हें दुबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान कुल 10.5 हजार का जुर्माना भी वसूला गया। कार्रवाई का नेतृत्व नगर परिषद के प्रधान सहायक दुर्गेश कुमार सिंह व डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने किया। जबकि इस दौरान नगर परिषद के कर्मी व पुलिस बल मौजूद थे। इस दौरान स्टेशन रोड, राजगोला रोड आदि जगहों पर अभियान चलाया गया। नगर परिषद प्रशासन के इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। 

बता दें कि दो दिन पहले ही जिलाधिकारी साहिला व एसपी शुभम आर्य  ने बैठक कर यातायात प्रबंधन के जिलेभर में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए टैफि्क व्यवस्था को दुरूस्त करने तथा अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद डुमरांव नगर परिषद प्रशासन की तंद्रा टूटी तथा लंबे समय से फुटपाथ पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों को सबक सिखाया गया। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन के सड़क पर उतरने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि हाल के दिनों में डुमरांव के शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या बढ़ गई है, जिसका मुख्य वजह अतिक्रमण को ही माना जा रहा है। वहीं, नगर परिषद प्रशासन भी लंबे समय से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नहीं चला रहा था, जिससे अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ा हुआ था। नगर परिषद के ईओ राहुलधर दूबे व डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।