भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र की जन्मशताब्दी समारोह को खास बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा

भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र की जन्मशताब्दी समारोह को खास बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा

- पटना में आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

केटी न्यूज/बक्सर

बिहार भाजपा के भीष्म पितामह तथा बिहार की राजनीति के आजातशत्रु माने जाने वाले कैलाशपति मिश्र की इस बार जन्म शताब्दी समरोह पार्टी द्वारा इस बार खास अंदाज में मनाया जा रहा है। आयोजन को बड़ा करने तथा स्व. कैलाशपति मिश्र को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए इस बार खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 अक्टूबर को पटना आ रहे है। उनके साथ पार्टी के कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 5 अक्टूबर को आयोजित स्व. कैलाशपति मिश्र के जन शताब्दी समारोह की तैयारी भाजपा द्वारा शुरू कर दी गई है। मंगलवार को शहर के कोइरपुरवा स्थित एक निजी पैलेस में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कंुतल कृष्ण ने प्रेसवार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैलाशपति मिश्र के पैतृक गांव सदर प्रखंड के दुधारचक में आगामी 3 नवंबर को श्रद्धेय मिश्र की प्रतिमा एवं बागवानी लगायी जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता ने अपने सभी कार्यकर्ताओं एवं 162 शक्ति केंद्र के 20 प्रमुख लोगों को बापू सभागार पटना में उपस्थित होने का निमंत्रण दिया। जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने कहा की श्रद्धेय कैलाश मिश्रा के गांव को सांसद ने गोद लिया है। उनसे बातचीत हुई है कि श्री मिश्रा जी के गांव में जो भी योजनाएं लंबित हैं उन्हें यथाशीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। प्रेसवार्ता में लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, उपाध्यक्ष मनोज पांडेय, संत कुमार सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, निर्भय राय महामंत्री, सौरभ तिवारी, सतीश दुबे, दीपक पाण्डेय किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, राजु एवं जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय उपस्थित रहे।