सड़क दुर्घटना में भाजयुमो के प्रांतीय नेता दीपक यादव जख्मी, हालत स्थिर

सड़क दुर्घटना में भाजयुमो के प्रांतीय नेता दीपक यादव जख्मी, हालत स्थिर

- एनएच 922 पर गोपालडेरा गांव के पास की है घटना, अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ इलाज

केटी न्यूज/डुमरांव

सोमवार की सुबह भाजयुमो के प्रांतीय नेता दीपक यादव एक सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए है। यह दुर्घटना बक्सर आरा फोरलेन ( एनएच 922 ) पर गोपाल डेरा गांव के समीप हुई है। दुर्घटना के बाद भाजयुमो नेता को आस पास में मौजूद लोगों द्वारा तत्काल इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुमित सौरभ ने उनका इलाज किया।

इलाज के बाद डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी है। फिलहाल वे खतरें से बाहर है। डॉक्टर की मानें तो चोट बहुत गंभीर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार वे अपने गांव चिलहरी से बाइक से डुमरांव आ रहे थे। जैसे ही वे एनएच 922 पर गोपाल डेरा गांव के पास पहुंचे कि पीछे से एक आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया तथा वे बाइक के साथ सड़क पर गिर गए। संयोग बढ़िया था कि पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था। बता दें कि दीपक यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रांतीय कार्य समिति सदस्य है। उनकी गिनती युवा मोर्चा के तेज तर्रार नेताओं में होती है। वे जिले के चर्चित छात्र नेता भी रहे है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही उनके कार्यकर्ताओं तथा सामाजिक राजनैतिक साथी तत्काल अस्पताल पहुंच उनका हाल चाल जाना। इस घटना के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार, नीरज सिंह, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक संटू मित्रा आदि ने परिवहन विभाग व स्थानीय प्रशासन से एनएच 922 पर वाहनों के स्पीड पर लगाम लगाने की मांग की है। हालांकि, भाजपा नेता द्वारा इस माममे में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।