पति के जेल में रहने पर चुनाव की बागडोर संभालने जा रही है 'सुनीता केजरीवाल'

केजरीवाल की गैरहाजिरी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल पार्टी के चुनाव अभियान की कमान संभालने जा रही हैं।

पति के जेल में रहने पर चुनाव की बागडोर संभालने जा रही है 'सुनीता केजरीवाल'
Sunita Kejriwal

केटी न्यूज़/दिल्ली

केजरीवाल की गैरहाजिरी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल  पार्टी के चुनाव अभियान की कमान संभालने जा रही हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं।इस वजह से लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी के चुनाव अभियान पर एक तरह से ग्रहण लग गया है।दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात मई तक बढ़ा दी गई है।

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि सुनीता, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अभियान में शामिल होंगी।इसके तहत वह कई रोड शो करेंगी।ये रोड शो दिल्ली, पंजाब, गुजरात और हरियाणा में किए जाएंगे। इस दौरान वह लोगों से केजरीवाल को आशीर्वाद देने की अपील करेंगी और चुनाव प्रचार भी करेंगी।सुनीता केजरीवाल दिल्ली की चार लोकसभा सीटों पर रोड शो करेंगी।आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी दिल्ली में प्रचार करेंगे। आप का मुख्य नारा 'जेल का जवाब वोट से' है।