Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

'वर्क फ्रॉम जेल' के बारे में मैं पहली बार सुन रहा हूं-राजनाथ सिंह

फतेहगढ़ साहिब से बीजेपी के उम्मीदवार गेजा राम वाल्मीकि के समर्थन में खन्ना में एक चुनावी रैली को संबोधित करने राजनाथ सिंह पहुंचे।

'वर्क फ्रॉम जेल' के बारे में मैं पहली बार सुन रहा हूं-राजनाथ सिंह
Rajnath Singh

केटी न्यूज़/दिल्ली

चुनावी दौर का अंतिम चरण चल रहा है।इस बीच प्रचार प्रसार की आखिरी कसर भी दिग्गज नेता पूरी कर रहें है।इसी बीच फतेहगढ़ साहिब से बीजेपी के उम्मीदवार गेजा राम वाल्मीकि के समर्थन में खन्ना में एक चुनावी रैली को संबोधित करने राजनाथ सिंह पहुंचे।बीजेपी के सीनियर नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। 

'वर्क फ्रॉम जेल' के बारे में मैं पहली बार सुन रहा हूं-राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा, दिल्ली में भी ‘आप’ सरकार है, लेकिन ‘आप’ नेता को शराब घोटाले को लेकर जेल में डाल दिया गया था।रक्षा मंत्री ने कहा कि उनका मानना ​​है कि अगर किसी भी नेता पर कोई आरोप लगता है तो उसमें तब तक के लिए अपने पद से इस्तीफा देने का नैतिक साहस होना चाहिए जब तक वह आरोपों से मुक्त न हो जाए। उन्होंने कहा कि यही नैतिकता है। 

'वर्क फ्रॉम जेल' के बारे में मैं पहली बार सुन रहा हूं-राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा, अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में जेल हुई थी। उसके बाद भी वह कहते हैं कि वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। वह कहते हैं कि वह जेल से काम करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है और उन्हें 2 जून को सरेंडर करने एवं वापस जेल जाने का निर्देश दिया है। लोकसभा चुनाव के तहत सात चरणों में मतदान जारी हैं और 1 जून को आखिरी चरण का मतदान होगा। सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, मैं कार्यालय से काम करने के बारे में जानता हूं, मैंने ‘वर्क फ्रॉम होम’ के बारे में सुना है, लेकिन ‘वर्क फ्रॉम जेल’ के बारे में मैं पहली बार सुन रहा हूं।राजनाथ सिंह ने कहा, यहां आम आदमी पार्टी सत्तारूढ़ है। आपको इस बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है कि वह किस तरह का काम कर रही है।केजरीवाल ने कहा था कि अगर वह मुख्यमंत्री बने तो सरकारी आवास में कभी नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, लेकिन बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को ‘शीश महल’ में बदल दिया और उस पर जनता के करोड़ों रुपये खर्च किए।

'वर्क फ्रॉम जेल' के बारे में मैं पहली बार सुन रहा हूं-राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने केजरीवाल के आवास पर ‘आप’ की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल पर उनके सहयोगी बिभव कुमार द्वारा कथित रूप से हमला किए जाने का भी जिक्र किया। कुमार को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। सिंह ने कहा, विभव ने मालीवाल को  बुरी तरह पीटा गया और अब वह केजरीवाल देश के लोगों के सामने भाषण दे रहे हैं। एक मां, एक बहन किसी भी जाति, समुदाय या राजनीतिक संगठन से हो सकती है। हमारे लिए वह एक मां, एक बेटी है।सिंह ने कहा कि नारी का सम्मान भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।