'आलमगीर आलम' पर ईडी ने कसा शिकंजा

झारखंड कैश कांड मामले में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।

'आलमगीर आलम' पर ईडी ने कसा शिकंजा
Alamgir Alam

केटी न्यूज़/रांची

झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आई है।झारखंड कैश कांड मामले में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।ईडी की टीम मंगलवार से ही आलमगीर आलम झारखंड कैश कांड मामले में पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम ने आलमगीर आलम से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी।आज बुधवार को करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर को गिरफ्तार किया गया है।

इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने कई अहम और कड़े सवाल उनसे किए थे।जानकारी के अनुसार ED की टीम आलमगीर आलम से उनके ओएसडी संजीव लाल के नौकर के घर से भारी मात्रा में मिले कैश को लेकर पूछताछ कर रही है।ईडी आलमगीर आलम से उस कैश और उनकी संपत्ति से जुड़े सवालों का जवाब जानने में जुटी है।

वीरेंद्र राम के द्वारा बताया गया था कमीशन का करोड़ों रुपया उन्होंने संजीव लाल को दिया था। इस मामले के जांच के क्रम में ईडी ने संजीव लाल और उनके करीबियों के ठिकाने पर छापेमारी की, जिसमे ईडी ने करोड़ों रुपए बरामद किए तो वहीं इस मामले में संजीव और जहांगीर को गिरफ्तार किया।मामले में ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए विभाग के चीफ इंजीनियर विरेंद्र राम ने भी ईडी को कई अहम जानकारियां दी थी।