Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

मायानगरी के इन सितारों ने की वोटिंग,फैंस से भी वोट देने की करी अपील

देश मे लोकतंत्र का पर्व चल रहा है।जिसमें लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।ऐसे में बॉलीवुड पर भी वोटिंग का खुमार साफ नजर आ रहा है।

मायानगरी के इन सितारों ने की वोटिंग,फैंस से भी वोट देने की करी अपील
Voting

केटी न्यूज़/मुंबई

देश मे लोकतंत्र का पर्व चल रहा है।जिसमें लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।ऐसे में बॉलीवुड पर भी वोटिंग का खुमार साफ नजर आ रहा है।महाराष्ट्र में आज 20 मई को 5वें चरण का चुनाव हो रहा है।महाराष्ट्र में 48 सीटें हैं, जिसमें से 13 सीटों पर मतदान चल रहा है।बाकी की सभी सीटों पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान हो चुका है।मुंबई में भी वोटिंग का क्रेज देखने को मिल रहा है और बॉलीवुड सितारे इसमें वोट देकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।इसके साथ ही वह फैंस से भी वोटिंग के लिए अपील कर रहे हैं।

मायानगरी के इन सितारों ने की वोटिंग,फैंस से भी वोट देने की करी अपील

आज सुबह बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार पोलिंग बूथ पर नजर आए।एक्टर ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अपना पहला वोट डाला है।2023 में अक्षय को भारत की नागरिकता मिली थी।अक्षय कुमार कहा था कि उनके पास दोहरी नागरिकता है।इसके पहले उनके पास कनाडा की नागरिकता थी।भारतीय नागरिकता के बाद अक्षय को कनाडा की नागरिकता को छोड़ना पड़ा, क्योंकि भारत में डबल सिटीजनशिप का नियम लागू नहीं है।

मायानगरी के इन सितारों ने की वोटिंग,फैंस से भी वोट देने की करी अपील

अक्षय के अलावा फिल्म अभिनेत्री अनीता राज ने भी अपना वोट डाल दिया है।अनिता ने मुंबई के बांद्रा इलाके में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की और कहा की घर से बाहर निकलना चाहिए और मतदान करना चाहिए।बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने भी वोट डाला और कहा कि लोगों से अपील है कि मतदान करें।परेश ने कहा कि सिर्फ पांच साल का न सोचें बल्कि आने वाले 50 सालों में देश के विकास के लिए अपना मतदान करें। सरकार को मत न करने वालों पर टैक्स लगाना चाहिए।

मायानगरी के इन सितारों ने की वोटिंग,फैंस से भी वोट देने की करी अपील

आमिर खान के बच्चे जुनैद और इरा खान ने भी अपना वोटिंग साइन फ्लॉन्ट किया। अभिनेत्री शुभा खोटे भी अपना वोट डाला।जाह्नवी कपूर भी पोलिंग बूथ पर नज़र आई।अभिनेता राजकुमार राव ने भी अपना वोट डाल दिया है।बॉलीवुड सितारे लोकतंत्र में वोट देकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।इसके साथ ही वह फैंस से भी वोटिंग के लिए अपील कर रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।