कोरानसराय में बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने बुजुर्ग को पकड़ पुलिस को सौंपा, जांच में नहीं हुई पुष्टि
अनुमंडल क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाहे थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को कोरानसराय थाना क्षेत्र के गड़ही डेरा के समीप ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग को बच्चा चोर समझ पकड़ लिया, इस दौरान बुजुर्ग खुद को काशीविश्वनाथ मंदिर का पंडा बता लोगों से छोड़ने की अपील करते रहा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। हालांकि, पुलिस की जांच में यह साफ हो गया कि उक्त व्यक्ति बच्चा चोर नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने उसे ससम्मान छोड़ दिया।
-- कोरानसराय थाना क्षेत्र के गड़ही डेरा के पास की है घटना, बोली थानाध्यक्ष छोड़ने से पहले की गई पूरी पड़ताल
केटी न्यूज/डुमरांव
अनुमंडल क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाहे थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को कोरानसराय थाना क्षेत्र के गड़ही डेरा के समीप ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग को बच्चा चोर समझ पकड़ लिया, इस दौरान बुजुर्ग खुद को काशीविश्वनाथ मंदिर का पंडा बता लोगों से छोड़ने की अपील करते रहा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। हालांकि, पुलिस की जांच में यह साफ हो गया कि उक्त व्यक्ति बच्चा चोर नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने उसे ससम्मान छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि रविवार को गड़ही डेरा के पास एक बुजुर्ग को बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

इस दौरान वह बता रहा था कि मैं बच्चा चोर नहीं हूं बल्कि मै काशी विश्वनाथ मंदिर का पंडा हूं तथा अक्सर इस क्षेत्र में भीख मांगने आता हूं, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी एक न सुनी।थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणो ने जिस व्यक्ति को पकड़ पुलिस को दिया था वह मूल रूप से दरभंगा का रहने वाला है तथा वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पंडा का काम करता है। वह अक्सर इस इलाके में आते-जाते रहता है तथा मुगांव व बंजरिया के ग्रामीणों ने इसकी पुष्टि की है कि वह पूर्व में कई बार उनके गांव आ चुका है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरी जांच के बाद उसे ससम्मान छोड़ दिया गया। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है और कहा है कि किसी को पकड़ने से बेहतर है यदि कोई संदिग्ध इलाके में दिखाई पड़े तो तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे। बहरहाल कोरानसराय तथा आस पास के क्षेत्रों में पूरे दिन इस घटना की चर्चा होते रही। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि लोगों में बच्चा चोरी का खौफ किस कदर है।

