बूथ पर जा रहे लोगों को रास्ते में रोक पहले की गयी गाली-गलौज, फिर मारी गयी गोली

बूथ पर जा रहे लोगों को रास्ते में रोक पहले की गयी गाली-गलौज, फिर मारी गयी गोली

केटी न्यूज/आरा

बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में वोट देने जा रहे लोगों पर फायरिंग कर दी गयी। उसमें किशोरी सहित तीन लोग गोली लगने से जख्मी हो गए हैं। पैगा गांव निवासी जख्मी किशुन दयाल राम ने बताया कि गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में उन लोगों का मतदान केंद्र है। शनिवार की शाम वह अपने रिश्ते को भाई राहुल के साथ वोट देने के लिए बूथ पर जा रहे थे।

तभी कुर्सी- टेबल लगा कर बैठे बीजेपी समर्थक दबंगों द्वारा उन्हें जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए रोक दिया गया। कहा जाने लगा कि कहां जा रहे हो, तब उन्होंने कहा कि वोट देने जा रहा हूं। उसके बाद भाजपा समर्थकों द्वारा कहा गया कि किस वोट दोगे। तब उन्होंने कहा कि तुम्हें क्या मतलब? उसी बात पर उन लोगों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। उसमें तीन लोगों को गोली लग गई।

उसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें व राहुल को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। किशुन दयाल राम की ओर से गांव के ही बीजेपी समर्थक लालू सिंह और उनके साथ रहे अन्य लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। इधर, सदर अस्पताल में इलाज कर रहे

डाक्टर विकास सिंह ने बताया कि एक को बाएं साइड कंधे और दूसरे को दाहिने सीने में गोली लगी है। दोनों की स्थिति स्टेबल है। जिसे चेस्ट में गोली लगी है उसका एक्स-रे कराया गया है। एक्स-रे में एक छोटा सा बुलेट का प्लेट पाया गया है।