भोजपुर:वोट देने जा रहे लोगों पर फायरिंग, किशोरी समेत तीन लोग गोली लगने से घायल

भोजपुर:वोट देने जा रहे लोगों पर फायरिंग, किशोरी समेत तीन लोग गोली लगने से घायल

मामूली हिंसक झड़प के बीच चुनाव संपन्न:  

बड़हरा थाने के पैगा गांव में चली गोली भाजपा समर्थकों पर लगाया जा रहा आरोप 

भाजपा का आरोप: मतदान का समय समाप्त होने के बाद जबरन वोट पहुंचे लोगों का विरोध करने पर हुआ विवाद 

बड़हरा के सेमरा गांव में पोलिंग एजेंट को हटाने के विरोध पर भाजपा नेता को पीटा 

आरा में भाकपा-माले नेता जबकि चांदी थाना क्षेत्र के नरवीरपुर गांव में युवक की पिटाई 

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर में गोलीबारी और छोटी-मोटी हिंसक झड़प के बीच चुनाव संपन्न हो गया। बड़हरा इलाके में फायरिंग व मारपीट की घटना हुई है। गोलीबारी में किशोर समेत गांव के तीन लोग जख्मी हो गए। घटना शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के पैगा गांव में हुई। भाजपा समर्थकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। उसी थाना क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित बूथ पर पोलिंग एजेंट को हटाने का विरोध करने पर भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह पिटाई कर दी गई।

उससे पहले शुक्रवार की रात आरा के नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड में भाकपा-माले माले नेता दिलराज प्रीतम पर हमला कर दिया गया। पिस्टल के बट से उनका सर फोड़ दिया है। वहीं चांदी थाना क्षेत्र के नरवीरपुर गांव में युवक की चुनाव संबंधी विवाद में पिटाई कर दी गई। गोलीबारी में घायलों में पैगा गांव निवासी किशुन दयाल राम और अमरजीत राम के पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं।

राहुल कुमार को दाहिने साइड सीने जबकि किशुन दयाल राम को बाएं साइड कंधे पर गोली लगी है। दोनों घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं किशोरी का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। हालांकि भाजपा समर्थकों का कहना है कि मतदान समाप्त होने के बाद कुछ लोग जबरन वोट देने का प्रयास कर रहे थे।

उसी को लेकर विवाद हुआ था। इधर, फायरिंग और तीन लोगों को गोली लगने के बाद अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलने पर एसपी नीरज कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह और थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस घटना में शामिल लोगों की धरपकड़ में जुटी है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के परिजनों से मिल कर घटना की जानकारी ली।