पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाला किशोर गिरफ्तार

पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाला किशोर गिरफ्तार

दुकान जा रही थी बच्ची, पुराने मकान में ले जाकर करने लगा कुकर्म का प्रयास 

केटी न्यूज/आरा

जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम पांच की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जिसमें एक किशोर ने दुकान जा रही एक बच्ची के साथ कुकर्म का प्रयास किया। किशोर बच्ची को अपने पुराने मकान में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन, जब बच्ची ने शोर मचाया तो वह वहां फरार हो गया। जिसके बाद मामले की

सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वह बच्ची का पड़ोसी है। इधर, पुलिस बच्ची का इलाज कराने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शनिवार की शाम बच्ची सामान लेने के लिए दुकान जा रही थी। उसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला किशोर उसे

उठाकर अपने घर के ही खड़ी में ले जाया गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। तभी बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर उसके परिजन फौरन वहां पहुंचे। तबतक किशोर वहां से भाग निकला था। उसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाना को सूचना दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष राज किशोर स्थानीय थाना घटनास्थल पर

पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ऊसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसके परिवार वालों को वापस सौंप दिया गया। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।