पुराना भोजपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 11 हजार का चालान

नया भोजपुर थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को पुराना भोजपुर में पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुराना भोजपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 11 हजार का चालान

__ पुराना भोजपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 11 हजार का चालान

केटी न्यूज/डुमरांव।

नया भोजपुर थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को पुराना भोजपुर में पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।थानाध्यक्ष चंदन कुमार के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने पुराना भोजपुर मुख्य सड़क पर वाहनों को रोककर उनके जरूरी कागजात, हेलमेट समेत अन्य यातायात मानकों की जांच की। अचानक शुरू हुए जांच अभियान से वाहन चालकों में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने एक-एक कर वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की और नियमों में कमी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की।

पुलिस की इस कार्रवाई का असर सड़क पर भी दिखाई दिया। जांच के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, वाहन के आवश्यक कागजात साथ रखने और सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई।थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन जांच का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।