Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

सफलता की कहानी : लोक शिकायत के बाद घर पहुंचा नल-जल का पानी

बक्सर प्रखंड अंतर्गत बड़कागांव निवासी भगवान मिश्रा के लिए लोक शिकायत निवारण प्रणाली उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। लंबे समय से अपने घर में नल-जल का पानी नहीं आने से परेशान परिवादी ने लोक शिकायत अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई, जिसका सकारात्मक और त्वरित परिणाम अब सामने आया है।

सफलता की कहानी : लोक शिकायत के बाद घर पहुंचा नल-जल का पानी

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर प्रखंड अंतर्गत बड़कागांव निवासी भगवान मिश्रा के लिए लोक शिकायत निवारण प्रणाली उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। लंबे समय से अपने घर में नल-जल का पानी नहीं आने से परेशान परिवादी ने लोक शिकायत अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई, जिसका सकारात्मक और त्वरित परिणाम अब सामने आया है।परिवादी भगवान मिश्रा, पिता तारकेश्वर मिश्रा, ग्राम बड़कागांव, पोस्ट मानसिंहपट्टी, प्रखंड व अनुमंडल बक्सर, जिला बक्सर द्वारा इस आशय का परिवाद दायर किया गया था कि उनके घर में नल-जल योजना के अंतर्गत जलापूर्ति नहीं हो रही है।

सफलता की कहानी : लोक शिकायत के बाद घर पहुंचा नल-जल का पानी

परिवाद की अनन्य संख्या 430110120122506866 दर्ज होते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक प्राधिकार कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, बक्सर को नोटिस निर्गत कर प्रतिवेदन की मांग की गई।लोक प्राधिकार द्वारा दिए गए प्रतिवेदन में बताया गया कि शिकायत प्राप्त होने के उपरांत संबंधित स्थल की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। तकनीकी सुधार एवं व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के बाद अब परिवादी के घर में नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति सुचारू रूप से प्रारंभ कर दी गई है।इस मामले की सुनवाई के दौरान स्वयं परिवादी श्री भगवान मिश्रा उपस्थित हुए और एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया।

सफलता की कहानी : लोक शिकायत के बाद घर पहुंचा नल-जल का पानी

अपने आवेदन में उन्होंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि बीते एक सप्ताह से उनके घर में नियमित रूप से नल-जल की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने इस त्वरित समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एवं लोक शिकायत निवारण अधिनियम के प्रति आभार व्यक्त किया।यह मामला न केवल प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण है, बल्कि आम नागरिकों के लिए यह संदेश भी देता है कि लोक शिकायत निवारण मंच के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान संभव है। यह सफलता की कहानी सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसरोकार के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सफलता की कहानी : लोक शिकायत के बाद घर पहुंचा नल-जल का पानी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।