अक्टूबर से नवंबर तक पुलिसवालों की छुट्टियां हुई रद्द,जाने क्या है कारण

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी प्रशांत कुमार ने छुट्टियों को लेकर एक नया आदेश जारी किया है।उत्तर प्रदेश में आठ अक्टूबर से आठ नवंबर के बीच सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

अक्टूबर से नवंबर तक पुलिसवालों की छुट्टियां हुई रद्द,जाने क्या है कारण
UP Police

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी प्रशांत कुमार ने छुट्टियों को लेकर एक नया आदेश जारी किया है।उत्तर प्रदेश में आठ अक्टूबर से आठ नवंबर के बीच सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।सभी पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिया है।इस दौरान बेहद जरूरी काम के लिए ही छुट्टी दी जाएगी। 

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है "आगामी दुर्गा पूजा/दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा त्यौहार के मद्देनजर सभी प्रकार के पुलिस कर्मियों की छुट्टी 08-10-2024 से 08-11-2024 तक रोक दी गई है। विशेष स्थिति में आवश्यकतानुसार आपके द्वारा छुट्टी स्वीकृत की जा सकती है। आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

अब त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है।दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली और छठ पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में ये सभी त्योहार पूरे धूम धाम के साथ मनाए जाते हैं। इन त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्व और आतंकी अव्यवस्था फैलाने की कोशिश भी करते हैं।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है।त्योहारों के आयोजन में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसे में त्योहारों के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।