ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का पूरा अवसर : प्रखंड प्रमुख सुनीता राय
ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी मेधाओं को पहचान कर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में चौसा प्रखंड के गंगा आदर्श प्लस टू विद्यालय परिसर में आयोजित ग्रामीण प्रतिभा खोज परीक्षा प्रेरणादायी पहल साबित हुई। युवा शिक्षकों के प्रयास से आयोजित इस परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राजपुर/केटी न्यूज :
ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी मेधाओं को पहचान कर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में चौसा प्रखंड के गंगा आदर्श प्लस टू विद्यालय परिसर में आयोजित ग्रामीण प्रतिभा खोज परीक्षा प्रेरणादायी पहल साबित हुई। युवा शिक्षकों के प्रयास से आयोजित इस परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि चौसा प्रखंड प्रमुख सुनीता राय ने सफल प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही अवसर और उचित मार्गदर्शन देने की है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।

उन्होंने सफल विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने की सलाह देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रतियोगिता में वर्ग छह से आदित्य कुमार, मोहम्मद औरंगज़ेब, रजनीश कुमार एवं सुभान अली, वर्ग सात से बादल कुमार, मंजिल पासवान, आनंद सिंह और खुशी कुमारी, वर्ग आठ से मनीष कुमार सिंह, रागिनी कुमारी, साहिल अख्तर, सैफ अंसारी एवं शाहिद अंसारी, वर्ग नौ से संगीता कुमारी, जागृति कुमारी, अर्चना कुमारी और पीयूष कुमार तथा वर्ग दस से अंशिका शर्मा, नंदनी कुमारी, तबरेज अंसारी, रोजी परवीन एवं साहिल अंसारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण विद्यार्थियों को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिला है। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सके।कार्यक्रम के सफल संचालन में राजेश राम, मोहम्मद शाहिद, धीरज कुमार, गुलाम अली, पंकज कुमार सहित अन्य सहयोगियों की सक्रिय भूमिका रही।

